पीड़ितों को न्याय दिलाना ही पुलिस का कत्तर्व्य
निप्र, रजौन : जेएसआई शिव कुमार यादव को विदाई रविवार को समारोह आयोजित कर दी गई। समारोह पुलिस निरीक्षक सियाराम प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार ने पुलिस को लोगों की सेवा की जो जिम्मेदारी दी है उसे हर हाल में निभाना चाहिए। मानव की सच्ची सेवा करना ही पुलिस का कर्तव्य है। शिव कुमार ने रजौन में कई महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। जिसे याद रखा जाएगा। समारोह का संचालन थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने किया। उन्होंने कहा कि शिव कुमार ने यहां काफी अच्छा कार्य किया है। आपसी सहयोग व स्नेह से कार्य संचालन में काफी सफलता मिली। समारोह में उपस्थित बीडीओ नवीन कुमार कंठ ने कहा कि शिव कुमार यादव सदैव अच्छे कार्य के लिए याद किए जाएंगे। मौके पर राजवनेश्वर नाथ पूजा समिति के अध्यक्ष विजय सिंह, सिकंदर यादव, प्रमोद सिंह, दिवाकर यादव, महादेव तिवारी, मुखिया संदीप कुमार सिंह, सरपंच संघ अध्यक्ष प्रदीप सिंह, सरपंच प्रयाग साह, अशोक यादव, डॉ. भैरव, अवर निरीक्षक दिनेश प्रसाद शर्मा, अनंत लाल महतो, शमेन्द्र कुमार, चौकीदार दफादार संघ जिलाध्यक्ष दिनेश पासवान, राम विलास यादव आदि ने शिव कुमार को माला पहनाकर एवं बुके देकर विदाई दी। बता दें कि जेएसआई शिव कुमार का प्रमोशन थानाध्यक्ष के रूप में पंजवारा थाना में हुआ है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर