झरना में महारूद्र यज्ञ 15 से
By Edited By: Published: Tue, 14 May 2013 12:30 AM (IST)Updated: Tue, 14 May 2013 12:30 AM (IST)
निप्र, बौंसी (बांका) : प्रखंड क्षेत्र के झरना गांव में 15 मई से 11 दिवसीय महारूद्र यज्ञ का शुभारंभ हो रहा है। इस मौके पर नवनिर्मित 51 फीट ऊंची मंदिर में 12 फीट ऊंचा बजरंग बली के प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। बुधवार को स्थल से कलश शोभायात्रा कुशमाहा देवी स्थान पहुंचेगी। वहां गुरुधाम के पंडित रतीश चंद्र झा उनके सहयोगी टीम द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से कलश संकल्प कराया जाएगा। वृंदावन से आये कलाकारों द्वारा रासलीला एवं रासलीला के दौरान आकर्षक झांकी भी प्रस्तुति की जाएगी। आयोजन समिति सदस्य सह पूर्व मुखिया जयप्रकाश यादव ने बताया कि महारूद्र यज्ञ के दौरान लगातार रामधुन का आयोजन होगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें