कटोरिया कॉलेज विवाद की एसडीओ ने की जांच
निप्र,कटोरिया: एसपी यादव कॉलेज कटोरिया परिसर स्थित पुस्तकालय एवं वाचनालय का औचक निरीक्षण रविवार को बांका के अनुमंडल पदाधिकारी शिवकुमार पंडित ने किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक सह एसपी यादव कॉलेज के पूर्व सचिव सुरेश यादव के पुत्र संजय सुमन ने सूचना अधिकार कानून के तहत उक्त पुस्तकालय भवन को अपनी निजी संपत्ति बताया है। जिसे कॉलेज के प्राचार्य द्वारा जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। कब्जा किया गया है। एसडीओ इसी की जांच को कॉलेज पहुंचे। उन्होंने प्राचार्य अवधेश कुमार के साथ पुस्तकालय की जांच की और इसके कागजातों की जानकारी ली। मौके पर उपस्थित कॉलेज के सचिव सत्यनारायण यादव उर्फ सत्तन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त भवन को तत्कालीन विधायक स्व. सुरेश यादव के विधायक मद की योजना संख्या 3 वर्ष 92-93 में तीन लाख सैंतीस हजार की लागत से बनी है। जिसके अभिकत्र्ता जगदीश यादव द्वारा जिला एवं प्रखंड प्रशासन के संयुक्त आदेश से 19 अगस्त 1996 को तत्कालीन प्राचार्या सह संजय सुमन की बडी बहन डॉ. सुभद्रा कुमारी भगत को हस्तगत किया गया। उसके बाद वर्ष 2007 से आज तक प्रभारी प्राचार्य अवधेश कुमार इसका आवास के रूप में प्रयोग कर रहे है। बहरहाल, एसडीओ द्वारा इस मामले की जांच किये जाने से कॉलेज का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर