प्रत्येक पंचायत के 97 किसानों को मिलेगा श्रीविधि धान
निज प्रतिनिधि, बेलहर (बांका) : प्रखंड अंतर्गत पूर्व चयनित भेजी गई किसानों की सूची में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा अनुमोदित कर दिए जाने के बाद 20 से 24 मई के बीच श्रीविधि से बुआई की जाने वाली धान का वितरण किया जाएगा। यह जानकारी बीएओ धर्मेन्द्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पंचायत के 97 किसानों को यह धान मिलेगा। लेकिन जिस पंचायत में एसटी एवं एससी का कोटा नहीं है। उस कोटे को अन्य पंचायत में दे दिया है। प्रत्येक किसानों को दो किलो धान, डीएपी व यूरिया एक-एक बोरा, तीन तरह की दवाई एवं अन्य उपादान दिये जाएंगे। इसके लिए तीन हजार रुपये किसानों को देना होगा। बाद में कृषि विभाग द्वारा यह राशि किसानों को वापस कर दी जाएगी। बीएओ ने बताया कि हाइब्रीड संकर धान छह किलोग्राम का किट भी किसानों को दिया जाएगा। मेड़ पर लगाने के लिए किसानों को अरहर भी दिया जाएगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर