कारा विद्यालय में योगाभ्यास शिविर
प्रखंड के मध्य विद्यालय कारा परिसर में योग दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रधानाध्यापक।
औरंगाबाद। प्रखंड के मध्य विद्यालय कारा परिसर में योग दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार विकल की अध्यक्षता में योगाभ्यास शिविर लगाई गई। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया। प्रधानाध्यापक विकल ने कहा कि योगाभ्यास से कई लोग निरोग रहते हैं। प्रतिदिन योगाभ्यास अवश्य करें। विश्व के सभी जगहों पर योगाभ्यास का बोलबाला बढ़ गया है। उच्च विद्यालय ओबरा में जिला पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू कुमार की अध्यक्षता में योग शिविर आयोजित की गई। मुखिया प्रतिनिधि मनीष कुमार सौंडिक, प्रखंड प्रतिनिधि सिद्धी दुबे, गोलू पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर योगाभ्यास में भाग्य लिया। मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में योग शिविर आयोजित की गई। आर्ट आफ लि¨वग के योगाचार्य नीरज कुमार ने योग के बारे में जानकारी दिया। कहा कि योग पुरानी पद्वति है। इसे अपनाएं और निरोग रहें। महामंत्री विभुती नारायण समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।