Move to Jagran APP

फोटो-अंतर्मन को नियंत्रित करते हैं धर्म : डा. प्रकाशचंद्रा

अरई में चल रहे महायज्ञ में शुक्रवार की शाम भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज के सचिव डॉ. प्रकाशचंद्रा ने कहा कि धर्म व धार्मिक अनुष्ठान हमारे मन के भीतर व्याप्त बुराइयों को नियंत्रित करता है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Feb 2017 03:02 AM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 03:02 AM (IST)
फोटो-अंतर्मन को नियंत्रित करते हैं धर्म : डा. प्रकाशचंद्रा
फोटो-अंतर्मन को नियंत्रित करते हैं धर्म : डा. प्रकाशचंद्रा

औरंगाबाद। अरई में चल रहे महायज्ञ में शुक्रवार की शाम भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज के सचिव डॉ. प्रकाशचंद्रा ने कहा कि धर्म व धार्मिक अनुष्ठान हमारे मन के भीतर व्याप्त बुराइयों को नियंत्रित करता है। यज्ञ मात्र धार्मिक अनुष्ठान भर नहीं है। इसमें पड़ने वाली आहूति से पर्यावरण शुद्ध होता है। श्रद्धालुओं से अपील की कि सिर्फ प्रवचन सुन कर न जाएं। घर पर पांच मिनट ध्यान लगाएं। स्वयं से प्रश्न पूछे कि क्या अपने पास पड़ोस परिचित के विकास से उन्हें इष्र्या तो नहीं होती है? बड़े का सम्मान करते है? किसी से नफरत तो नहीं करते? जब उत्तर सकारात्मक हो तभी समझें कि प्रवचन का लाभ मिला अन्यथा ¨चतन करने की आवश्यकता है। डा. प्रकाशचंद्रा ने महिलाओं से अपील किया कि धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बनाती है ¨कतु उन्हें संकल्प भी लेना चाहिए कि महिला के खिलाफ अत्याचार में शामिल नहीं होंगी। महिला के विरुद्ध अधिकतर अपराध में महिलाएं सम्मिलित होती हैं। ऐसे में महिलाएं संकल्प लें कि वे सहभागी नही होंगी। अपने बच्चों को वे बड़ो का आदर करना सीखाएंगी। इनके साथ पूर्व मुखिया राधेश्याम ¨सह, प्रो. श्रवण कुमार, भाजपा नेता अश्विनी तिवारी, सनोज यादव, गोपाल शर्मा, श्रीकांत शर्मा, महेंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा, अनिल कुमार, उपमुखिया प्रतिनिधि गो¨वद कुमार व ई. अजय शर्मा उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.