दो दिवसीय उमगा महोत्सव संपन्न
पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय उमंगेश्वरी महोत्सव शनिवार को संपन्न हो गया।
औरंगाबाद। पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय उमंगेश्वरी महोत्सव शनिवार को संपन्न हो गया। महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायक सुर संग्राम के विजेता मोहन राठौर एवं अंकुश राजा ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दर्शक दीर्घा से तालियों की आवाज गूंजता रहा। अंकुश राजा के होली खेले रघुबीरा अवध में होली गीत के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। विधायक अशोक कुमार ¨सह, जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ¨सह, प्रभात रंजन उर्फ दीपक ¨सह, सुरजीत ¨सह, रोहित कुमार ¨सह, अनुज ¨सह, सतीश कुमार पाठक, जिला पार्षद शंकर यादवेंदु, प्रमुख रीना देवी, सुषमा देवी, कुंदन ¨सह, हरेंद्र ¨सह, राकेश ¨सह, सत्येंद्र यादव, रवींद्र यादव, संजीव ¨सह, उपेंद्र यादव, बीडीओ अतुल प्रसाद, सीओ अजीत कुमार, पुलिस इंसपेक्टर केके साहनी, थानाध्यक्ष सुभाष राय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालनकर्ता हेरंब कुमार मिश्र एवं कार्यक्रम संयोजक डा. निरंजय कुमार की भूमिका सराहनीय रही।