शराब के खिलाफ दस जगहों पर छापामारी
शराब के खिलाफ विभिन्न थाना की पुलिस ने गुरुवार एवं बुधवार शाम दस जगहों पर छापामारी की।
औरंगाबाद। शराब के खिलाफ विभिन्न थाना की पुलिस ने गुरुवार एवं बुधवार शाम दस जगहों पर छापामारी की। छापामारी के दौरान देव थाना पुलिस ने देव हाईस्कूल के पास से अंग्रेजी शराब के साथ कौशलेंद्र प्रसाद सिंह को गिरफ्तार किया। इसके पास से पुलिस ने चार बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में नई उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कारोबारी को जेल भेज दिया गया है। माली थाना पुलिस ने फूलडिहा, नवीनगर पुलिस ने तेतरिया मोड़, टंडवा थाना पुलिस ने चितवा बांध, कुटुंबा थाना पुलिस ने विशुनपुर, सिमरा थाना पुलिस ने गढ़वा, सिमरा, सलैया पुलिस ने मधु बिगहा, उघम बिगहा, हरि बिगहा, दाउदनगर पुलिस ने मखरा एवं खुदवां थाना पुलिस ने रामनगर गांव में छापामारी की।
छापामारी में तीन अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस के द्वारा अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। नवीनबर थाना पुलिस ने शराब मामले में दुधार गांव निवासी संजय कुमार को गिरफ्तार किया है। बारुण थाना पुलिस ने दहेज अधिनियम मामले में पोखराही गांव निवासी संतन भगत एवं कुटुंबा थाना पुलिस ने शराब मामले में आनंद सिंह को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है।
वाहन चेकिंग में पकड़े गए 48 बाइक
पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरूद्ध अभियान चलाया। अभियान के तहत 45 वाहनों को पकड़ा गया है। नगर थाना पुलिस ने सात बाइक को जब्त किया है। मुफ्फसिल, नवीनगर, रफीगंज थाना पुलिस के द्वारा दो दो, जम्होर, खुदवां, टंडवा, नरारी कला खुर्द, दाउदनगर, ओबरा एवं सिमरा थाना पुलिस ने एक एक वाहन को पकड़ा गया। बड़ेम ओपी एवं बंदेया थाना ने चार जबकि हसपुरा थाना पुलिस ने तीन वाहनों को जब्त किया है। सभी वाहन चालकों से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जा रही है।