Move to Jagran APP

किसानों का कृषि कर्ज माफ करे सरकार

किसानों की समस्याओं को लेकर जिला किसान सभा के बैनर तले किसानों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Feb 2017 03:02 AM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 03:02 AM (IST)
किसानों का कृषि कर्ज माफ करे सरकार
किसानों का कृषि कर्ज माफ करे सरकार

औरंगाबाद। किसानों की समस्याओं को लेकर जिला किसान सभा के बैनर तले किसानों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना दिया। आठ सूत्री मांगों के समर्थन में नारे लगाए। कहा कि किसानों का कर्ज सरकार माफ करे। किसानों की स्थिति दयनीय होती जा रही है। अध्यक्षता किसान संघ के अध्यक्ष जगनारायण ¨सह विकल ने की। धरना पर बैठे किसानों ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार का रवैया किसान विरोधी है। दोनों ही सरकारें किसानों को दल रही है। सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान आत्महत्या कर रहे हैं। किसानों का कृषि कर्ज माफ करने की मांग उठाई। धान खरीद में हुई गड़बड़ी पर सवाल उठाया। कहा कि खरीद में अनियमितता बरती गई। किसानों की जगह बिचौलिया से धान खरीदे गए। किसान धान बेचने को परेशान रहे परंतु सरकार स्तर पर क्रय नहीं किया गया। धान क्रय में हुई गड़बड़ी की जांच करने, 60 वर्ष से अधिक उम्र के महिलाओं को 10 हजार रुपये पेंशन देने की मांग उठाई। पूर्व विधायक रामचंद्र ¨सह, अधिवक्ता त्रिभुवन ¨सह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। विदेश से आने वाले गेहूं पर लगने वाला शुल्क को माफ कर दिया जिससे देश के किसानों को अपने गेहूं के दामों का कम दाम मिल रहा है। उत्तर कोयल नहर का अधूरे पड़े कार्य पूरा करने, सोन उच्चस्तरीय नहर का जीर्णोद्धार करने की मांग की। नेताओं ने कहा कि बिजली की स्थिति भी खराब होते जा रही है। जिला मंत्री श्यामसुंदर ¨सह, उपाध्यक्ष रामस्वरूप ¨सह, मो. हसीम, पूर्व प्रमुख नागेश्वर प्रसाद यादव, सुरेश प्रसाद यादव, उमेश ¨सह, अवध किशोर, रामनंदन ¨सह, सिनेश राही, रामस्वरूप ¨सह, नागेश्वर यादव उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.