पीएम का ख्वाब देखना बंद करें सीएम : डॉ. प्रेम
औरंगाबाद। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता डा. प्रेम कुमार ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री
औरंगाबाद। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता डा. प्रेम कुमार ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री संवेदहीन व्यक्ति हैं। उन्हें औरंगाबाद जिले के दाउदनगर तरार टोले हरिनगर जाना चाहिए, जहा एक दर्जन लोग मारे गए हैं। उनका दर्द, दुख समझना चाहिए। पीड़ितों से सोमवार को मिलने के बाद कहा कि मुख्यमंत्री ऐसा नहीं कर सकते। वे ताजपोशी में मशगूल हैं और दिल्ली का ख्वाब देख रहे हैं। कहा कि सब हवा हवाई है। उनका ख्वाब नहीं पूरा होने वाला है। कहा कि उन्हें बिहार की चिंता नहीं है। देश का प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देखना बंद करें। कहा कि सरकार विफल है और उसकी विफलता के कारण ऐसी घटना घट रही है। कहा कि पूरे राज्य में अब तक अगलगी की 9649 घटनाएं घट चुकी है। हरिनगर घटना में मारे गये 12 समेत अब तक पूरे राज्य में आग लगने से 46 व्यक्तियों एवं 164 पशुओं की मृत्यु हो चूकी है। दर्जनों पशु घायल हैं। डा. प्रेम ने कहा कि गया में जल ग्रीड बनाने की योजना थी। इससे भूगर्भीय जल को सुरक्षित छोड़ बडे़ इलाके को गंगा का पानी अमृत योजना के तहत पीलाना था। जब भाजपा बिहार सरकार से हटी तो इस योजना को बंद कर दिया गया। नीतीश कुमार की यही संवेदनशीलता है। इनके साथ संसद सुशील सिंह, विधायक मनोज शर्मा एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुधीर शर्मा ने पीड़ितों का हाल जाना।