नाव हादसे का राज्य सरकार है जिम्मेवार : पूर्व मंत्री
औरंगाबाद : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम ¨सह के आवास पर सोमवार को एनडीए कार्यकर्ताओं का मिलन
औरंगाबाद : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम ¨सह के आवास पर सोमवार को एनडीए कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह आयोजित की गई। संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामाधार ¨सह ने कहा कि नाव हादसे का राज्य सरकार जिम्मेवार है। पतंग उत्सव को लेकर कोई तैयारी नहीं की गई थी जिसके कारण यह हादसा हुआ। पूर्व मंत्री ने कहा कि हादसे की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हैं उनपर कार्रवाई होनी चाहिए। नोटबंदी पर चर्चा करते हुए कहा कि नोटबंदी से देश में भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के काफी कार्य हो रहे हैं। विश्व में भारत की नई एवं मजबूत पहचान बनी है। एनडीए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर गरीबों, किसानों की लड़ाई लड़ने की बात कही। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि मकर संक्रांति पर एनडीए कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष दशरथ मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रदेव यादव, रालोसपा अध्यक्ष राजीव कुमार बब्लू, लोजपा अध्यक्ष अनुप ठाकुर, रालोसपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक मेहता, भाजपा के पूर्व महामंत्री सुनील शर्मा, युगल किशोर ¨सह, राकेश कुमार देवता, पूर्व मीडिया प्रभारी लालमोहन यादव, राजकुमार शर्मा, रामरूप ¨सह, अर¨वद शर्मा उपस्थित रहे।