कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे 'शाह'
औरंगाबाद । विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कार्यकर्ताओं को स
औरंगाबाद । विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कार्यकर्ताओं को संगठित कर रहे हैं। मगध प्रमंडल एवं शाहाबाद के छह जिलों का कार्यकर्ता सम्मेलन आज शुक्रवार को गांधी मैदान औरंगाबाद में होगा। तैयारी को लेकर देश एवं प्रदेश से कई नेता औरंगाबाद पहुंचे हैं। मगध के क्षेत्रीय सह प्रभारी राधामोहन शर्मा, प्रदेश के मीडिया प्रभारी राजीव रंजन, जिलाध्यक्ष पुरुषोतम कुमार सिंह, महामंत्री युगलकिशोर सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ स्थल निरीक्षण किया। बताया कि सम्मेलन में बिहार के प्रभारी केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार, प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, छह जिलों के सांसद एवं भाजपा के सभी प्रत्याशी सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन 1 बजे से प्रारंभ होगी, जो देर शाम तक चलेगी। विधानसभा चुनाव को लेकर शाह कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे। बताएंगे कि कैसे बूथ पर प्रबंधन करना है। ग्रामीणों को वोट देने के लिए कैसे जागरूक करना है। शाह के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर भाजपा नेताओं में उत्साह है।