धोबी महासंघ ने संत गाडगे की मनाई जयंती
शहर के अदरी नदी सूर्य मंदिर परिसर में अखिल भारतीय धोबी महासंघ द्वारा संत गाडगे की 141वीं जयंती मनाई गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Feb 2017 03:02 AM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 03:02 AM (IST)
औरंगाबाद। शहर के अदरी नदी सूर्य मंदिर परिसर में अखिल भारतीय धोबी महासंघ द्वारा संत गाडगे की 141वीं जयंती मनाई गई। जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष आनंद रजक एवं संचालन नरेश रजक ने किया। संत गाडगे के चित्र पर माल्याप्रण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। रफीगंज के अध्यक्ष अजय रजक, बारूण अध्यक्ष रामईश्वर रजक, अंबा अध्यक्ष डॉ. परमेश्वर रजक, सिमरा अध्यक्ष कृष्णा रजक, मुन्ना रजक, गिरजा रजक, नरेश कुमार रजक, रामकुमार रजक, मधुमोहन रजक, रामकृपाल रजक, श्रीनाथ रजक, किशोरी रजक, विनय रजक उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें