चुनाव को ले ओबरा में छापामारी
दाउदनगर (औरंगाबाद) : ओबरा प्रखंड में 2 मई को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार को ओ
दाउदनगर (औरंगाबाद) : ओबरा प्रखंड में 2 मई को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार को ओबरा एवं खुदवा थाना क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया गया। ओबरा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार एवं खुदवा थानाध्यक्ष मनोज राम के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। एसडीपीओ संजय कुमार, पुलिस निरीक्षक विंध्याचल प्रसाद एवं दाउदनगर थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में भी छापामारी अभियान चला। एसडीपीओ ने बताया कि खुदवा थाना क्षेत्र के गैनी, चंदा, ओबरा थाना के डिहरा, उब, भरूब समेत अन्य इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया गया।
पुलिस ने लड़की को किया बरामद
नवीनगर (औरंगाबाद) : नगर पंचायत के वार्ड नंबर-2 परसिया निवासी अमानत हुसैन की पुत्री को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अमानत के द्वारा अपनी पुत्री को भगा ले जाने की प्राथमिकी नवीनगर थाना में दर्ज कराई गई थी। एएसआई भगवान सिंह के द्वारा शुक्रवार शाम लड़की को बरामद किया गया। एएसआई ने बताया कि लड़की का 164 का बयान एवं मेडिकल कराया गया है।