Move to Jagran APP

पंचायत समिति पर भाजपा का केसरिया लहरा

नवादा। पंचायत समिति पर इस बार भाजपा का केसरिया पूरे शबाब के साथ लहराया। प्रमुख और उपप्रमुख

By Edited By: Published: Wed, 29 Jun 2016 06:22 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2016 06:22 PM (IST)
पंचायत समिति पर भाजपा का केसरिया लहरा

नवादा। पंचायत समिति पर इस बार भाजपा का केसरिया पूरे शबाब के साथ लहराया। प्रमुख और उपप्रमुख दोनों भाजपा की राजनीति करते हैं। प्रखंड भाजपा अध्यक्ष अश्विनी तिवारी ने कहा कि अनिल कुमार भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष रहे हैं जबकि कुछ माह पूर्व नंद कुमार शर्मा पार्टी में शामिल हुए हैं। पहले नंद कुमार जदयू की राजनीति करते थे। कहा कि भाजपा की जनता में यह लोकप्रियता, विश्वसनियता और सामंजस्य की राजनीति का प्रभाव है कि प्रमुख का चुनाव निर्विरोध हुआ और कोई समस्या नहीं आई। कहा कि कुछ लोगों ने उपप्रमुख की तय रणनीति में सेंध लगाने की कोशिश अवश्य की, किंतु वे कामयाब नहीं हुए। कहा कि इस जीत से जनता के प्रति पार्टी की जवाबदेही और बढ़ी है। जिम्मेदारी के साथ दायित्व भी बढ़ा है। प्रमुख के बड़े भाई संजय कुमार ने कहा कि अनिल शुरु से ही भाजपा की राजनीति का सिपाही रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.