नटवर लाल से बड़ा ठग हैं पीएम : अशोक
औरंगाबाद। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने शहर के बद
औरंगाबाद। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने शहर के बद्री नारायण मार्केट में महागठबंधन के प्रत्याशी आनंद शंकर के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथनी और करनी में फर्क नहीं दिखता। वे जो बोलते हैं वो करते नहीं और जो करते हैं वो बोलते नहीं। 2014 के आम चुनाव में किसानों का हितैषी बनकर वोट लिया, लेकिन सत्ता में आए तो किसानों की जमीन पूंजीपतियों की झोली में जबरन डालने लगे। थाली से दाल एवं प्याज गायब होने लगा, लेकिन नरेंद्र मोदी अभी तक मेक इन इंडिया व स्कील इंडिया के नाम पर लोगों को बरगलाने में लगे हैं। अशोक ने कहा कि नटवर लाल से बड़ा ठग है पीएम। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि भाजपा भारत जलाओ पार्टी है। कांग्रेस ने देशहित में मनरेगा सहित कई योजना चलाया जिससे लाखों लोग लाभांवित हुए। यह ठग की सरकार सब कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दी। कहा कि बिहार का विकास महागठबंधन ही कर सकेगा। एमएलसी विजय कुमार चौधरी, औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी आनंद शंकर, जदयू जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, युसूफ आजाद अंसारी, यमुना सिंह, रामबिलास सिंह, युवा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान, राहुल कुमार उर्फ प्रकाश उपस्थित रहे।