जदयू का सदस्यता अभियान जोरों पर
औरंगाबाद। जदयू का सदस्यता अभियान चल रहा है। ओबरा विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश में अव्वल स्थान दिलाने
औरंगाबाद। जदयू का सदस्यता अभियान चल रहा है। ओबरा विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश में अव्वल स्थान दिलाने का लक्ष्य पार्टी से चुनाव लड़ चुके प्रमोद चंद्रवंशी ने तय किया है। इस कारण अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने पर जोर है। अभय चंद्रवंशी ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि तय लक्ष्य तक शीघ्र पहुंच जाए। प्रखंड अध्यक्ष रामानंद चंद्रवंशी, मो. कसीमुद्दीन उर्फ गुड्डू, मो. मुनीर आलम, पवन पटेल, शैलेश यादव, चौरी मुखिया अनिल चंद्रवंशी कनाप के पूर्व मुखिया परशुराम प्रसाद, कनाप पंचायत अध्यक्ष नाथूराम गौड़, दुधेश्वर सिंह, धीरेंद्र कुमार रत्नाकर, शभू कुमार को सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दी गई। 30 जून तक अधिकाधिक सदस्य बनाना है। अभय चंद्रवंशी ने कहा कि जिस तरह पार्टी ने वृक्षारोपण, घर-घर दस्तक और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने को हस्ताक्षर अभियान में पार्टी राज्य में अव्वल स्थान लाया था, उसी तरह इस बार भी पार्टी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।