धरातल पर साकार नहीं हुई योजनाएं : विधायक
औरंगाबाद। राजद विधायक सह राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने केंद्र
औरंगाबाद। राजद विधायक सह राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने केंद्र सरकार के दो वर्षो के कार्यकाल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि एनडीए सरकार में एक भी कल्याणकारी योजनाओं का कार्यान्वयन नहीं कराया है। पुरानी योजनाओं से छेड़छाड़ कर नया नामकरण तक कर दिया गया है जिसे उचित नहीं कहा जा सकता। विधायक के हवाले से प्रखंड राजद अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार सभी मोर्चो पर विफल रही है। महंगाई पर सरकार का नियंत्रण नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल विदेशी दौरा के मास्टर हैं। काला धन वापस नहीं ला सके। विदेश नीति भी विफल रही है। किसानों एवं बेरोजगार युवाओं के लिए कोई स्पष्ट नीति नहीं है। किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए कोई सार्थक पहल नहीं किया गया। मोदी सरकार का दो वर्षो का कार्यकाल केवल विदेश गमन और बात बनाने तक सीमित रह गया है।