Move to Jagran APP

हरिनगर अग्निकाड में घायल मुन्नी की मौत

औरंगाबाद। हरिनगर अग्निकांड में घायल हुई मुन्नी देवी की मौत हो गई। एक सप्ताह तक वह जीवन

By Edited By: Published: Sat, 30 Apr 2016 06:40 PM (IST)Updated: Sat, 30 Apr 2016 06:40 PM (IST)
हरिनगर अग्निकाड में घायल मुन्नी की मौत

औरंगाबाद। हरिनगर अग्निकांड में घायल हुई मुन्नी देवी की मौत हो गई। एक सप्ताह तक वह जीवन और मौत से पटना के पीएमसीएच में जूझ रही थी। वह तरार टोला हरिनगर में 22 अप्रैल को हुई आगजनी में घायल हुई थी। इस काड में अब मरने वालों की कुल संख्या-14 हो गई हैं, हालांकि शव 13 ही मिले हैं। अब मुनी देवी के लिए भी मुआवजा उसके पति उमेश राम को मिलेगी। एसडीओ राकेश कुमार ने मौत की पुष्टि की है। घटना के दिन उसे बेहतर स्वास्थ्य लाभ हेतु पटना पीएमसीएच भेजा गया था। वहा उसका इलाज बर्न वार्ड में चल रहा था। बताया गया कि शुक्रवार की देर शाम उसकी मृत्यु हो गई। इसकी सूचना जब परिजनों को मिली तो गाव में फिर से मातम छा गया। सर्वोदय कुमार ने बताया कि शनिवार को भी हरिनगर में पीड़ित परिवार रोते देखे गए। उन्हें जैसे ही इसकी सूचना मिली गाव में पीड़ित परिवारों को पुरानी याद ताजा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मुनी देवी की मृत्यु के बाद शनिवार को सुबह चार ग्रामीण एवं परिजन पटना के लिए गए हैं। शव का अंत्यपरीक्षण एवं अन्य प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। एसडीओ ने बताया कि रेडक्रास सोसायटी का एंबुलेंस शव लाने को मुहैया कराया गया है। संवाद प्रेषण तक शव गाव नहीं पहुंच सका है। ग्रामीणों और परिजनों को शव के आने की प्रतिक्षा है। मालूम हो कि इस हादसे में तीन जख्मी हुए थे। मुनी देवी के अलावा रमेश राम हरिनगर एवं कलेन निवासी रामजी राम घायल हो गए हैं।

loksabha election banner

खत्म हो गया उमेश का पूरा परिवार

फोटो फाइल - 30 एयूआर 12

दाउदनगर (औरंगाबाद) : तरार टोले हरिनगर के जटा राम के पुत्र उमेश राम का पूरा परिवार 22 अप्रैल को हुई अगलगी की घटना में खत्म हो गया। शुक्रवार को उसकी पत्नी मुनी देवी की मृत्यु पीएमसीएच पटना में हो गई। इस घटना में घटनास्थल पर ही इसके 5 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार और 3 वर्षीय पुत्र राकी कुमार की मौत हो गई थी। इस हृदय विदारक हादसे में जटा राम ने पत्नी छोड़कर कई परिजनों को खोया है। मृतकों में इनके अलावा जटा राम, उनकी बड़ी बेटी कलेन निवासी रामजी राम की पत्नी शारदा देवी और इनकी बेटी अंजनी (6) एवं बेटा अभिषेक (4), दूसरी बेटी कटरिया निवासी प्रमोद राम की पत्नी रेणु देवी, इसकी बेटी निर्मला कुमारी (4) एवं बेटा ऋषि कुमार (3), बेटे राजेश राम की पत्नी सविता देवी, इसका बेटा भवसागर तथा भतीजी रिंकी (7) पिता ललन राम की मृत्यु इस हादसे में हुई है। जटा राम की जिंदा बची पत्नी शाति देवी, मां जीरामणी देवी, बेटे उमेश राम, राजेश राम एवं भाइयों और उनके परिजनों की स्थिति बदतर हो गई है। रो-रो कर बुरा हाल है।

मुनी के नाम मिला था चेक

दाउदनगर (औरंगाबाद) : हरिनगर की मुनी देवी के नाम 12700 रुपये का चेक मिला था। प्रशासन ने यह राशि घायल होने की एवज में दिया था। अब उसकी मृत्यु हो गई है। इस मामले में सीओ विनोद सिंह ने बताया कि दूसरा चेक जारी कर दिया जाएगा। इसमें कोई समस्या नहीं है।

अब तक नहीं मिली मुआवजे की राशि

दाउदनगर (औरंगाबाद) : तरार टोला हरिनगर अग्निकांड के पीड़ितों को मुआवजे की राशि अभी तक अप्राप्त है। पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने प्रशासन द्वारा प्राप्त चेक तरार के बैंक आफ बड़ौदा में जमा करा दिया है किंतु राशि अभी तक नहीं मिली है। उन्हें भारतीय स्टेट बैंक का चेक मिला था। इस मामले में बैंक प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि उनके बैंक को अभी चेक नहीं मिला है। जैसे ही तरार स्थित बैंक आफ बड़ौदा से क्लियरेंस हेतु चेक उन्हें मिलेगा उसे क्लियर कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.