आर्थिक नीति का हो रहा भगवाकरण
दाउदनगर (औरंगाबाद) : प्रखंड राजद अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने भाजपा पर आर्थिक नीति का भगवाकरण्
By Edited By: Published: Wed, 29 Jun 2016 06:15 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2016 06:15 PM (IST)
दाउदनगर (औरंगाबाद) : प्रखंड राजद अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने भाजपा पर आर्थिक नीति का भगवाकरण करने का आरोप लगाया है। बुधवार को उन्होंने जारी बयान में कहा कि राजग (एनडीए) समर्थित केंद्र सरकार तीन पाए पर चल रही है। सुब्रमणयम् स्वामी का रिजर्व बैंक आफ इंडिया के गवर्नर रघुराम राजन और आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमणयम् के विषय में कही गई बातें बताती हैं कि वे आर्थिक नीति के मामले में दखलअंदाजी कर रहे हैं। वित्त मंत्री अरूण जेटली मूकदर्शक बने हुए हैं। यह स्पष्ट होता है कि स्वामी से आगे या उपर कोई नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें