अगलगी में 1500 बोझा जलकर राख
अंबा थाना के इरियप गांव में राजदेव मिस्त्री के खलिहान में बुधवार रात्रि आग लग गई।
औरंगाबाद। अंबा थाना के इरियप गांव में राजदेव मिस्त्री के खलिहान में बुधवार रात्रि आग लग गई। अगलगी में 1500 बोझा बोझा धान जलकर राख हो गया। ग्रामीण दूबे पासवान रात्रि में शौच के लिए घर से निकले थे कि खलिहान में लगे आग को देखा। सूचना राजदेव मिस्त्री को दी। बताया गया कि राजदेव मिस्त्री का गांव के ही जगदीश पासवान के साथ भूमि विवाद चल रहा है। सीओ के द्वारा 22 नवंबर को जमीन का नापी कराकर दखल कब्जा दिलाने की बात कही गई थी परंतु कराई नहीं गई। राजदेव ने कहा है कि जगदीश पासवान ने ही उसके धान के बोझे में आग लगा दी है। पुलिस को लिखित सूचना दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार दमकल से आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना पर प्रखंड प्रमुख धर्मेद्र कुमार, सीओ ठुईयां उरांव, मुखिया मनोज कुमार, पैक्स अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष रवींद्र यादव ने घटनास्थल पर पहुंच मामले को देखा।