ठंड से शिक्षक की मौत
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जरमा खाप मध्य विद्यालय के शिक्षक मो. तलहा हसन की मौत ठंड लगने के कारण गुरुवार सुबह हो गई।
औरंगाबाद। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जरमा खाप मध्य विद्यालय के शिक्षक मो. तलहा हसन की मौत ठंड लगने के कारण गुरुवार सुबह हो गई। शिक्षक देव थाना के दिवान बिगहा के निवासी हैं। बताया जाता है कि शिक्षक की मौत अचानक ठंड लगने के कारण हो गई है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है।
विद्यालय बंद करने की मांग
औरंगाबाद : बढ़े ठंड को देखते हुए पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह ने विद्यालय को बंद करने की मांग जिला पदाधिकारी से की है। कहा कि ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। तापमान 10 से 12 डिग्री रह रही है। बढ़े ठंड के कारण विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति घटते जा रही है। जो बच्चे आ भी रहे हैं वे ठंड से कांपते रहते हैं। बच्चों को ठंड लगने की संभावना बनी रहती है।