Move to Jagran APP

किसानों का कर्ज माफ करे सरकार

औरंगाबाद। किसानों की समस्याओं को लेकर ¨हदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेताओं ने शनिवार को क

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 03:06 AM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 03:06 AM (IST)
किसानों का कर्ज माफ करे सरकार
किसानों का कर्ज माफ करे सरकार

औरंगाबाद। किसानों की समस्याओं को लेकर ¨हदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष किसानों के कर्ज माफ करने को लेकर धरना दिया। किसानों के समर्थन में नारेबाजी की। कहा कि बिहार के किसान परेशान हैं। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुनील चौबे, जिलाध्यक्ष अखिलेश मेहता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामापुज पांडेय ने बताया कि बिहार सरकार किसानों का कर्ज माफ करे। राज्य में गिरते कानून व्यवस्था पर ¨चता जताई। कहा कि जबसे राजद-जदयू की सरकार बनी है अपराध बढ़ता जा रहा है। अनुसूचित जाति के छात्रों के छात्रवृति में कटौती की जा रही है। बिहार के किसान ¨सचाई सुविध न होने से परेशान हैं। बेमौसम बरसात के कारण खरीफ की फसल को नुकसान हुआ है। यूपी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ कर उदाहरण पेश किया है। ¨सचाई सुविधा को सु²ढ़ बनाने की मांग रखी। कहा कि सरकारी स्तर पर न धान की खरीदारी की गई न गेहूं की खरीदारी हो रही है। हम के युवा जिलाध्यक्ष मितेंद्र कुमार ¨सह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गुलाम सरवर, छात्र जिलाध्यक्ष सूरज कुमार राय, छात्र जिला उपाध्यक्ष रिशु कुमार ¨सह, ओबरा प्रखंड अध्यक्ष बीडी तिवारी, जिला संयोजक शंभू मिश्रा, संजीत, अवध कुमार, अर¨वद उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.