Move to Jagran APP

जागरण आपके द्वार : बजबजाती नालियों से मुहल्लेवासी परेशान

औरंगाबाद। नगर परिषद का वार्ड 27 एनएच 2 के किनारे बसा है। वार्ड में शाहपुर, कृष्णापुरी,

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Mar 2017 07:30 PM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 07:30 PM (IST)
जागरण आपके द्वार : बजबजाती नालियों से मुहल्लेवासी परेशान
जागरण आपके द्वार : बजबजाती नालियों से मुहल्लेवासी परेशान

औरंगाबाद। नगर परिषद का वार्ड 27 एनएच 2 के किनारे बसा है। वार्ड में शाहपुर, कृष्णापुरी, शाही नगर एवं अंबेडकर नगर मुहल्ला है। अंबेडकर नगर में दलितों की अच्छी खासी आबादी है। दलितों के मुहल्ले में सुविधाओं का घोर अभाव हैं। नालियां बजबजाती रहती हैं। सफाई नियमित नहीं होती है। नाली काफी पहले का बनी है जो अब जर्जर हो गई हैं। इस मुहल्लें की एक भी ऐसी नाली दिखाई नहीं पड़ती है जो साफ हो। कई जगहों पर नाली का पानी सड़क पर बहता है। नगर परिषद टैक्स लेती है लेकिन लोगों को सुविधा नहीं दे पाती हैं। सड़कों पर गंदगी पसरा रहता है। मुहल्ले की मध्य विद्यालय के पास कचड़ों का अंबार लगा रहता है। मुहल्ला के विक्की कुमार ने बताया कि सफाई नहीं होती है। खुद नाली साफ करते हैं। पूर्व वार्ड पार्षद उपेंद्र राम, त्रिलोकी ¨सह ने बताया कि बरसात के दिनों में स्थिति काफी खराब हो जाती है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर आ जाता है जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। कहा कि जब नाली बना था तो उस समय आबादी काफी कम थी। अब जनसंख्या बढ़ी है, बड़े नाले की आवश्यकता है। बिजली की स्थिति ठीक नहीं है। मुहल्ले में बांस के सहारे बिजली आपूर्ति होती है। कई लोगों के छत के उपर से तार गुजरी है। खतरे का सबब बन सकता है। सड़के ठीक-ठाक हैं। सरकारी चापाकल की स्थिति पर लोगों ने बताया कि पेयजल की स्थिति ठीक नहीं है। त्रिलोकी ¨सह का आरोप है कि सरकारी योजना से घरों में चापाकल लगा दिया गया है। दलितों की इस मुहल्ले में लाइटें भी न के बराबर लगी है। वार्ड में एक प्राथमिक विद्यालय एवं एक मध्य विद्यालय है। टीचर ट्रे¨नग स्कूल एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) का आवास इसी वार्ड में है। दो आंगनबाड़ी केंद्र हैं।

loksabha election banner

नियमित नहीं होती है सफाई

वार्ड निवासी युवक अभिषेक कुमार ने बताया कि नाली का नियमित सफाई नहीं होती है। सफाई नहीं होने के कारण नालियां जाम रहती है। बदबू आती है। लाईट की स्थिति खराब है। मुख्य सड़कों पर लाईट लगे हैं पर गलियों में अंधेरा रहता है।

खुद करना पड़ता है नाली की सफाई

अंबेडकर नगर के विक्की कुमार ने बताया कि नप से नालियों की सफाई नहीं होती है। दिखाते हुए कहा कि कई दिनों से नाली साफ नहीं कराया गया है। खुद गंदा नाली साफ करना पड़ता है। नाली भर जाने के कारण घर में गंदा पानी चला जाता है। बरसात के दिनों में स्थित काफी खराब हो जाती है। नाली की नियमित सफाई एवं बड़े नाले का निर्माण आवश्यक है।

पेयजल की स्थिति खराब

त्रिलोकी ¨सह ने बताया कि पेयजल की स्थित खराब है। सार्वजनिक जगहों पर चापकल नहीं लगे हैं। मुहल्ले में गंदगी सबसे बड़ी समस्या है। सफाई नहीं होती है। बिजली का तार बांस के सहारे ले जाए गये हैं। वार्ड पार्षद द्वारा लाईट लगाने में भेदभाव की गई है।

विकास में भेदभाव

पूर्व वार्ड पार्षद उपेंद्र राम ने वर्तमान वार्ड पार्षद पर विकास के कार्यो में भेदभाव करने का आरोप लगाया गया है। कहा कि वार्ड पार्षद विकास के मामले में भेदभाव करते हैं। आंबेडकर नगर में दलितों की आबादी है लेकिन विकास नहीं कराया गया है। जब नाली जाम हो जाती है तो कई घरों में गंदा पानी प्रवेश कर जाता है। नगर परिषद इस ओर ध्यान नहीं देती है। नियमित सफाई होनी चाहिए। हालांकि वार्ड पार्षद कहते हैं कि वार्ड में काफी विकास के कार्य कराए गए हैं। विकास में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.