गुरुपूर्णिमा पर सास्कृतिक कार्यक्रम
औरंगाबाद। पटेल संगीत महाविद्यालय हसपुरा में रविवार को गुरुपूर्णिमा पर सास्कृतिक कार्यक्रम अ
औरंगाबाद। पटेल संगीत महाविद्यालय हसपुरा में रविवार को गुरुपूर्णिमा पर सास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई। सर्वप्रथम महाविद्यालय के संस्थापक एवं क्षेत्र के प्रसिद्ध संगीतकार अर्जुन सिंह आनंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने गुरु और शिष्य के परंपरा पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्राचार्य विष्णुदेव नारायण सिंह, संगीत शिक्षक अशोक कुमार, अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि सदियों से गुरु, शिष्य की परंपरा का महत्व रहा है। खासकर संगीत की दुनिया में तो गुरु और शिष्य के रिश्ते अलग स्थान रखते हैं। संगीत ऐसी विद्या है, जो शिष्य के बिना दुर्लभ है। सभी ने अर्जुन सिंह आनंद के विचारों और उनके इस क्षेत्र में किए गए योगदानों के महत्व पर प्रकाश डाला। गुरु ईश्वर से मिलाने का काम करते हैं। इसलिए गुरु का दर्जा ईश्वर के समान है। यह परंपरा प्राचीनकाल से चली आ रही है। वक्ताओं ने कहा कि आज शिक्षा के व्यवसायिक होने से परंपरा को ठेस पहुंची है। शंभूशरण सत्यार्थी, श्रीकात प्रसाद ने कहा कि बिना गुरु के ज्ञान मिलना कठिन है। अंशु कुमारी, आदित्य राज, राज कुमार, सुशिल कुमार, अताउल्लाह, शिवशकर दास, अनुज कुमार समेत कई संगीत कलाकारों द्वारा भजन और संगीत प्रस्तुत किया।