सुबह आठ बजे से शुरू होगा मतगणना
सच्चिदानंद सिन्हा कालेज में मंगलवार सुबह आठ बजे से मतगणना होगा।
औरंगाबाद। सच्चिदानंद सिन्हा कालेज में मंगलवार सुबह आठ बजे से मतगणना होगा। मतगणना की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। मतगणना को लेकर 11 टेबल बनाए गए हैं। सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया है। सभी जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। डीएम कंवल तनुज ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया है। बताया कि औरंगाबाद नगर परिषद, नगर पंचायत रफीगंज एवं नवीनगर का मतगणना सिन्हा कालेज में ही होगा। नगर परिषद औरंगाबाद का मतगणना एक साथ ग्यारह वार्डों के लिए प्रारंभ होगा। एक साथ सभी का परिणाम घोषित किया जाएगा। रफीगंज नगर पंचायत के मतगणना के लिए छह टेबल बनाया गया है। नवीनगर नगर पंचायत के मतगणना के लिए पांच टेबल बना है। एक साथ पांच वार्ड के लिए मतगणना होगा। मतगणना को लेकर शहर में धारा 144 लगाया गया है। जुलूस निकालने पर रोक रहेगी। जीत के बाद प्रत्याशी जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। जो प्रत्याशी एवं उनके समर्थक जुलूस निकालेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि औरंगाबाद नगर परिषद में 33, नवीनगर में 14 एवं रफीगंज में 16 वार्डों के लिए मतदान हुआ है। कुल 363 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। किसके सिर ताज बंधेगी कौन उदास होगा यह मतगणना के बाद पता चल सकेगा।