Move to Jagran APP

बोले अमित शाह : कांग्रेस भ्रष्टाचार तो लालू अपराध के प्रतीक

मगध एवं शाहाबाद के छह जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करने अमित शाह औरंगाबाद पहुंचे। सम्मेलन गांधी मैदान में आयोजित किया गया। अमित शाह ने सम्‍मेलन में कार्यकर्ताओं से बातचीत की तथा उन्‍हें महत्‍वपूर्ण टिप्‍स भी दिए।

By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 02 Oct 2015 10:15 AM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2015 10:00 PM (IST)
बोले अमित शाह :  कांग्रेस भ्रष्टाचार तो लालू अपराध के प्रतीक

औरंगाबाद। मगध एवं शाहाबाद के छह जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करने अमित शाह औरंगाबाद पहुंचे। सम्मेलन गांधी मैदान में आयोजित किया गया।

loksabha election banner

इसमें बिहार के प्रभारी केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार, प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, छह जिलों के सांसद एवं भाजपा के सभी प्रत्याशी शामिल हुए। इसमें बूथ प्रबंधन, वोटरों को जागरूक करने आदि को लेकर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बिहार में दो तिहाई बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी। अकेले भाजपा 120 से अधिक सीटें जीतेगी। कहा, भाजपा नेताओं नहीं, कार्यकर्ताओं की बदौलत चुनाव जीतती है।

अमित शाह के निशाने पर लालू एवं नीतीश रहे। कहा, यह जोड़ी नए कपड़े पहनकर आई है। धोखेबाजों की इस जोड़ी के झांसे में नहीं आना है।

उन्होंने कहा, लालू एवं नीतीश जेपी आंदोलन के अगुवा रहे हैं। यह आंदोलन कांग्रेस के खिलाफ था, लेकिन दोनों सत्ता के लिए उसी के साथ जा मिले हैं।

उन्होंने लालू को अपराध और कांग्रेस को भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया। कहा कि लालू का समाजवाद परिवार तक सीमित है। बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क की स्थिति बदहाल है।

अमित शाह ने कहा, हिंदुस्तान के विकास में बिहार के मजदूरों का पसीना लगा है। रोटी कमाने के लिए लोगों ने घर छोड़ा। बिहार का विकास होगा तो यह स्थिति बदलेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सवाल किया और पूछा - बिहार में 24 घंटे बिजली मिलती है? सड़क है? शिक्षा है? अगर नहीं है तो इसके लिए दोषी कौन है?

शाह ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा, नीतीश ने जनादेश के साथ द्रोह किया है। भाजपा के कार्यकर्ताओं की बदौलत उन्हें बिहार में सत्ता मिली, परंतु प्रधानमंत्री बनने की महत्वकांक्षा ने सबकुछ चूर कर दिया।

शाह ने कहा कि जब जदयू के पास कार्यकर्ता नहीं है तो नीतीश प्रधानमंत्री कैसे बनेंगे? सवाल किया कि क्या यूपी, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़, जम्मू-कश्मीर में जदयू है? अगर नहीं तो नीतीश पीएम कैसे बनेंगे?केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री सह बिहार प्रभारी अनंत कुमार ने कहा कि बिहार में सरकार बनी तो 22 हजार किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा। नौ हजार करोड़ रेल के विकास पर खर्च होंगे।

उन्होंने कहा कि बंगलोर में पांच लाख बिहारी रहते हैं। बंगलोर के विकास में बिहार के लोगों की अहम भूमिका है। कहा कि बिहार का विकास होगा तो ऐसे लोगों को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, सांसद सुशील कुमार सिंह, विधायक रामाधार सिंह ने संबोधित किया।

शाह ने बेगूसराय में भी दिए कार्यकर्ताओं को टिप्स

इससे पहले अमित शाह ने बेगूसराय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्हें चुनाव से संबंधित टिप्स दिए। कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद अमित शाह नेे लालू पर आरोप लगाया कि वे आरक्षण को लेकर अफवाह फैलाने में लगे हैं। भाजपा शुरु से ही आरक्षण की समर्थक रही है। आज भी हम कह रहे हैं कि आरक्षण की नीतियों में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर घर में जाकर इस बात को जनता को बताएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.