पंसस की बैठक में कई निर्णय
औरंगाबाद। प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत समिति की बैठक प्रमुख ममता सिंह की अध्यक्षता म
By Edited By: Published: Sun, 29 Nov 2015 05:26 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2015 05:26 PM (IST)
औरंगाबाद। प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत समिति की बैठक प्रमुख ममता सिंह की अध्यक्षता में की गई। बैठक में 13वीं वित्त योजना के राशि की समीक्षा हुई। अधूरे आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण पूरा करने एवं विवादित भूमि का स्थानीय स्तर पर समाधान निकाल केंद्र के निर्माण का निर्णय लिया गया। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बीडीओ ने मृत्यु प्रमाण पत्र फार्म उपलब्ध कराने का आदेश बीडीओ ने दिया। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, आपूर्ति पर चर्चा की गई। बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर, रामकुमार रमण, कृषि पदाधिकारी सुखदेव मेहता, उपप्रमुख मनोज सिंह, मुखिया उमा देवी, ललिता देवी, उपेंद्र यादव, रामजी चौहान, पंचायत समिति सदस्य अमरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, रविंद्र सिंह उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें