सर्पदंश से दो की मौत
औरंगाबाद। बलिया थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की सर्पदंश से मौत हो गई। बड़ी बि
औरंगाबाद। बलिया थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की सर्पदंश से मौत हो गई। बड़ी बलिया उत्तरी पंचायत के मिर्जापुर गांव में दाहो साह की 20 वर्षीय विवाहिता पुत्री प्रियंका देवी की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया गया कि सोमवार को मोबाइल पर बात करते हुए विवाहिता जा रही थी। इसी दौरान पैर फिसल कर गड्ढ़ा में गिर गई। वहीं सांप ने डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की पुष्टि मुखिया सुधा देवी ने की। वहीं दूसरी घटना नुरजमापुर पंचायत के बरबीघी गांव में घटी। जहां सोए अवस्था में झोटी महतो के 50 वर्षीय पुत्र मोहन महतो को सांप ने डस लिया। इलाज के लिए बलिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की पुष्टि मुखिया कुमारेश यादव ने की।