दो गुटों में बंटा डीलर संघ
औरंगाबाद । प्रखंड में डीलर संघ दो गुटों में बंट गया है। कुछ डीलर इससे नाखुश हैं और
औरंगाबाद । प्रखंड में डीलर संघ दो गुटों में बंट गया है। कुछ डीलर इससे नाखुश हैं और इसे राजनीतिक षड़यंत्र बता रहे हैं। फेयर प्राइस एसोसिएशन के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कासिम खान को इस्तीफा देने के बाद डीलर सतेंद्र शर्मा को इस एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद संघ टूटकर नया संघ बना। जिसका नाम जन वितरण प्रणाली संघ रखा गया। इस संघ का अध्यक्ष इस्तेखार अहमद खान उर्फ पुन खान को बनाया गया। फेयर प्राइस एसोसिएशन के अध्यक्ष सतेंद्र एवं उपाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि जो भाड़े की जविप्र दुकान चलाते हैं वे कुछ डीलरों को गुमराह कर नया संघ बनाए हैं। उधर जविप्र संघ के अध्यक्ष ने बताया कि कुछ डीलर डीएसओ एवं एसडीओ के नाम पर दलाली कर रहे थे। 35 रुपये प्रति क्विंटल खाद्यान में एवं 1 रुपये प्रति लीटर किरासन तेल में डीलरों से वसूली किया जाता है। मैं इसका विरोध करता हूं।