देव का होगा सर्वागींण विकास : राजन
औरंगाबाद । देव प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को ब्लाक कांप्लेक्स भवन निर्माण का शिलान्यास
औरंगाबाद । देव प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को ब्लाक कांप्लेक्स भवन निर्माण का शिलान्यास नवनिर्वाचित विधान पार्षद राजन कुमार सिंह ने किया। संबोधित करते हुए कहा कि नक्सलियों द्वारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय को ध्वस्त कर दिए जाने के बाद से अधिकारी एवं कर्मचारियों को कार्य करने में काफी परेशानी हो रही थी। भवन निर्माण के लिए सरकार ने स्वीकृति दी है। शिलान्यास के बाद शीघ्र कार्य शुरु होगा। राजन ने कहा कि देव मेरा गृह प्रखंड जिसकारण सर्वागिन विकास किया जाएगा। स्थानीय बुद्धिजीवियों के सहयोग से मास्टर प्लान बनाकर देव का विकास किया जाएगा। प्रमुख ममता सिंह ने कहा कि प्रखंड के विकास को मै तत्पर रहती हूं। कहा कि देव का सूर्यमंदिर पूरे देश में विख्यात है जिसकारण विकास देश के अन्य तिर्थस्थलों की तरह होनी चाहिए। जहां भी कुछ बोलने का मौका मिलता है देव के विकास की चर्चा करता हूं। उप प्रमुख मनोज कुमार सिंह, अंचल अधिकारी रामकुमार रमण, पंचायत समिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह, सुनिल प्रताप मुन्ना, योगेंद्र सिंह, आलोक सिंह, शिवपूजन सिंह, मनोज सिंह उपस्थित रहे।