कौशल विकास से जुडें़गे 120 मजदूर
औरंगाबाद। प्रखंड के 120 जाब कार्डधारी मजदूर केंद्र सरकार के कौशल विकास योजना से जुड़ेंगे। इनको प्रशिक
औरंगाबाद। प्रखंड के 120 जाब कार्डधारी मजदूर केंद्र सरकार के कौशल विकास योजना से जुड़ेंगे। इनको प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। बुधवार को मनरेगा कार्यालय में हुई बैठक में पीओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। बताया कि एक सौ दिन काम करने वाले मजदूरों का चयन किया गया है। इनकी उम्र 18 से 35 साल है। वैसे प्रखंड में कुल 170 मजदूरों को 100 दिन का रोजगार प्राप्त हो सका है। चयनित को कब, कैसे और कहा प्रशिक्षण मिलेगा यह अभी स्पष्ट नहीं है। यह आकड़ा वित्तीय वर्ष 2014-15 का है। बैठक में जेई धीरेंद्र कुमार, पीटीए हरेंद्र कुमार एवं हरेकृष्ण और 11 पीआरएस शामिल हुए। कहा गया कि अब काम पर लगें। सभी पंचायतों के जाब कार्डधारी मजदूरों का आधार कार्ड नंबर लेकर डाटा अपडेट किया जाना है। पीओ ने बताया कि प्रति पंचायत इस बरसात में 20 हजार वृक्षारोपण किया जाना है। यह लक्ष्य निर्धारित कर सभी पीआरएस को पूरा करने को कहा गया है। यह लक्ष्य एक महीना में हासिल करना है। इसके अनुसार प्रखंड में पंद्रह पंचायत में तीन लाख वृक्षारोपण किया जाना है।