तू जो नहीं है तो कुछ भी नहीं है..
औरंगाबाद। डीआरडीओ के पूर्व अध्यक्ष मिसाइल मैन के नाम से मशहूर पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम
औरंगाबाद। डीआरडीओ के पूर्व अध्यक्ष मिसाइल मैन के नाम से मशहूर पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम की यादों में हर आंखें नम हो गई। उनके निधन की खबर जैसे जैसे लोगों तक पहुंची सभी ने अफसोस प्रकट किया। भारत को मिसाइल देने वाला व्यक्ति आज यहां सबकुछ छोड़कर चला गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने शोकसभा आयोजित किया जहां पूर्व राष्ट्रपति के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। प्रदेश सह संगठन मंत्री दीपक कुमार, कार्यसमिति सदस्य विवेक कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, नवल कुमार, अमित गुप्ता, आकाश कुमार ने कहा कि भारत को दुनियां में एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में पहचान दिलाने के लिए मिसाइल मैन ने जो कार्य किया उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। उनके चिरस्मरणीय कार्य के लिए भारत सरकार द्वारा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से नवाजा गया। अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि कलाम के जाने के बाद तू जो नहीं है तो कुछ भी नहीं है, ये माना की महफिल जवां है, हसी है जैसी स्थिति बनी है। उनके निधन से देश को गहरा सदमा लगा है।