हमने किया संघर्ष, सरकार ने दी सौगात
औरंगाबाद। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले संघ कार्यालय में मंगलवार को बैठक की गई।
औरंगाबाद। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले संघ कार्यालय में मंगलवार को बैठक की गई। अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह ने की। कार्यवाही करने से पहले दो मिनट का मौन रख मिसाइल मैन के नाम से मशहूर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर शोक व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वेतनमान को लेकर 2003 से हमलोग संघर्ष करते आ रहे थे। उसका परिणाम अब मिला है। समर्पण कभी व्यर्थ नहीं जाता। इंसान अगर सच्चे काम को लेकर आगे बढ़ता है तो उसे प्रारंभिक परिस्थितियों में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन संघर्ष जैसे जैसे लंबा होता है समाधान खुद निकलने लगती है। शिक्षकों के साथ भी ऐसा ही हुआ। एकबारगी से यही लगा कि हमारी मांग टाल दी जाए लेकिन हमारी एकता को सरकार ने लोहा माना और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वेतनमान का घोषणा करना पड़ा। यह शिक्षकों के लिए एक तरह से सौगात है। सचिव मृत्युंजय सिंह, राजीव कुमार यादव, मार्कण्डेय सिंह, उपेंद्र सिंह, अनिल कुमार उपस्थित रहे।