छोटे साहब की मनी जयंती
औरंगाबाद । प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा उर्फ छ
औरंगाबाद । प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा उर्फ छोटे साहब की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद कुशवाहा ने की। नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्ष ने कहा कि छोटे साहब उच्च विचार के कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। पूर्व प्रमुख आरिफ रिजवी, रवींद्र सिंह ने कहा कि बिहार के विकास में छोटे साहब की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता है। कहा कि शिक्षा के अलावा अन्य क्षेत्रों में उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किया। मगध विश्वविद्यालय की स्थापना की। सभी ने कहा कि उनके मार्गो पर चलने की जरूरत है तभी समाज में परिवर्तन होगा। पूर्व मुखिया मानदीप चौधरी, विनोद सिंह, किशोरी प्रसाद, विजय सिंह, अरुण सिंह उपस्थित थे।