सत्संग है जीवन का अनमोल रत्न
संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) : गम्हरिया गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रवचन कर
By Edited By: Published: Fri, 29 May 2015 04:46 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2015 04:46 PM (IST)
संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) :
गम्हरिया गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रवचन करते हुए उषा रामायणी ने कहा कि सत्संग जीवन का अनमोल रत्न हैं। जब जब धर्म को नष्ट करने और अधर्म को जन्म देने वाले दुष्टों का उत्पात हुआ तब तब संसार में किसी न किसी रूप में भगवान अवतार लेते हैं। सत्संग में जाकर अपने अच्छे कर्मो को जीवन में उतारें तभी आपके मार्ग में सफलता मिलेगी। कहा कि सत्संग के बिना मानव पशु के समान है। सत्संग से मानव विश्व का कल्याण हो सका है। गम्हरिया गांव में श्रीमद्भागवत कथा से माहौल भक्तिमय हो गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें