आग से सात ग्रामीणों का घर राख
संवाद सूत्र, नवीनगर (औरंगाबाद) : गर्मी की तपिश के साथ आग ने गांवों में कोहराम मचा रखा है। आग की घ
संवाद सूत्र, नवीनगर (औरंगाबाद) :
गर्मी की तपिश के साथ आग ने गांवों में कोहराम मचा रखा है। आग की घटना प्रत्येक दिन घट रही है। अब तक लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गया है। रविवार को टंडवा थाना के पिछुलिया गांव में दोपहर को अचानक लग गई। ग्रामीण कृष्णा सिंह, ईश्वरी सिंह, रामविलास सिंह, सत्येंद्र सिंह, संतोष सिंह एवं ललन सिंह का घर जला है। ग्रामीणों ने बताया कि आग से करीब 5.50 लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गया है। एक भैंस जलने के कारण गंभीर रुप से जख्मी हो गया है। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया परंतु आग की लपट इतनी तेज थी कि फैलता गया। सूचना पर सीओ राणा अक्षय प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे पहुंचे। दोनों ने आग की सूचना अग्निशमन दस्ता को दिया। अग्निशमन दस्ता ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सीओ ने बताया कि आग से ग्रामीणों का नुकसान हुआ है। राजस्व कर्मचारी का रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित को मुआवजा राशि दी जाएगी। उधर आग से प्रभावित ग्रामीण खुले आसमान में रहने को विवश हैं। बता दें कि दो दिन पहले सदर प्रखंड के राजपुर मालेनगर में आग लगने से 13 दलितों का घर जलकर राख हो गया था।