Move to Jagran APP

अग्निपीड़ितों को रेडक्रास ने दी राहत

संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : महावर गांव के अग्निपीड़ितों को रेडक्रास ने रविवार को राहत सामग्री

By Edited By: Published: Sun, 24 May 2015 05:44 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2015 05:44 PM (IST)
अग्निपीड़ितों को रेडक्रास ने दी राहत

संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : महावर गांव के अग्निपीड़ितों को रेडक्रास ने रविवार को राहत सामग्री दी है। यहा शुक्रवार को आग लगने से चार घर और चार पशु जलकर राख हो गया था। जिला सचिव मनोज कुमार एवं सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रदेव सिंह ने राजू चौधरी, निराला चौधरी, देवराज ठाकुर और कर्पूरी ठाकुर को राहत किट उपलब्ध कराया। मौके पर मुखिया हरि प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। मनोज ने कहा कि रेडक्रास जिला में सशक्त भूमिका निभाता है। कहीं भी आग से घर जलकर राख होने की सूचना मिलती है हम सहायता लेकर दरवाजा पर खड़े होते हैं। लोजपा के प्रदेश महासचिव उपेंद्र यादव ने पीड़ितों से मुलाकात की। इनके साथ मोहन सिंह, सोनू यादव उपस्थित रहे। पीड़ितों से उनकी पीड़ा जाना और कहा कि सभी परिवार घर विहीन हो गए हैं। इनके पास खाने को अनाज नहीं है। सरकार को चाहिए कि अग्निपीड़ितों की मुआवजा नीति में बदलाव लाए। 4500 रुपए में तो अब फूस का छत भी नहीं बनाया जा सकता है। गाव तक सड़क का अभाव है। कहा कि सड़कें बनती तो क्षति को कम किया जा सकता था। गाव तक दमकल नहीं पहुंच सका। मालूम हो कि रास्ता के अभाव में दमकल नहीं पहुंच सका था। राजू चौधरी एवं निराला चौधरी का घर और चार पशु जलकर राख हो गया था। देवराज ठाकुर एवं कर्पूरी ठाकुर के घर को नुकसान हुआ था। आग से अनाज, कपड़ा एवं रोजमर्रे का सामान जलकर खाक हो गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.