शिक्षकों के लिए अद्यतन जानकारी जरूरी
संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : एसएसटी के शिक्षकों के लिए कई बातें आवश्यक हैं। बच्चों को इस विषय
संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : एसएसटी के शिक्षकों के लिए कई बातें आवश्यक हैं। बच्चों को इस विषय का ज्ञान देना तभी सहज हो सकता है। डीएवी पब्लिक स्कूल में दो दिनों तक इस विषय के विशेषज्ञों नौशाद अख्तर और डीके सिंह ने शिक्षकों को खास टिप्स दिया। कहा कि वाचन कला प्रभावी होना चाहिए। अद्यतन और समसामयिक आकडे़ खूब होने चाहिए। इसके लिए निरंतर समाचार पत्र पत्रिका का अध्ययन करना चाहिए। कहा कि मानचित्रों की अद्यतन जानकारी रखनी होगी। पारिस्थिति के अनुसार उपयुक्त तस्वीरें होनी चाहिए। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम, वाद विवाद प्रतियोगिता, ऐतिहासिक एवं भागौलिक स्थलों का शैक्षिक परिभ्रमण करना चाहिए। परिस्थितियों के अनुरुप उदाहरण जमा करें। विषय की गहरी जानकारी हो। विषय वस्तु को सामाजिक परिप्रेक्ष्य से जोड़ने की क्षमता होनी चाहिए। सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में कैरियर के बारे में बच्चों को जागरूक करना चाहिए। सामाजिक आर्थिक समस्याओं से छात्रों को रूबरू कराना होगा। दोनों विशेषज्ञों ने कहा कि एक एसएसटी शिक्षक के लिए इतना न्यूनतम आवश्यक्ता है। इसके बिना बेहतर शिक्षक साबित होना संभव नहीं है।