बिहार में फिर से जंगलराज : लोजपा
संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : लोजपा ने कहा है कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में
संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : लोजपा ने कहा है कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में राज्य में जंगलराज - 2 की स्थापना फिर से हो गई है। शनिवार को मायापुर, जिनोरिया, तेजपुरा एवं सोनी में गोपाल सिंह की अध्यक्षता और पूर्व मुखिया धनंजय यादव के संचालन में बैठक की गई। पार्टी के प्रदेश महासचिव उपेंद्र यादव ने जारी प्रेस बयान में कहा है कि प्रशासन बेलगाम हो गया है। दाउदनगर.काड के मुख्य अभियुक्त मुन्ना अजीज राजद के नगर अध्यक्ष हैं। उनके खिलाफ अभी तक कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की गई है। पदाधिकारियों के साथ रहता है। उन्होंने कहा कि यहा के पदाधिकारी दलालों के सहारे पैसा की वसूली करते हैं। घटना में संलिप्त पुलिस के खिलाफ अगर कार्रवाई नहीं किया गया तो पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। बैठक में मोहन सिंह यादव, गुप्तेश्वर सिंह, सोनू यादव, मधेश्वर सिंह, ब्रह्मदेव पासवान, सुरेंद्र यादव उपस्थित रहे। उपेंद्र यादव ने बताया कि शहर में शाति आवश्यक है और किसी भी कीमत पर निर्दोष को जेल नहीं जाना चाहिए।