राधाकृष्ण की झांकी देख झूमे दर्शक
संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) : उच्च विद्यालय ओबरा खेल मैदान में चल रहे श्री़मद्भागवत कथा सप्ताह ज्
संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) :
उच्च विद्यालय ओबरा खेल मैदान में चल रहे श्री़मद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में वृंदावन के कलाकारों ने माहौल को भक्तिमय कर दिया है। मंगलवार रात्रि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दृश्य पर दर्शक मंत्रमुग्ध हुए। राधा कृष्ण एवं गोप की झांक देख झूमने लगे। रासलीला का शुभारंभ राधा कृष्ण भगवान की झांकी के आरती से हुई। अध्यक्ष विनय प्रसाद एवं हरिवंश सिंह ने आरती दिखायी। कलाकारों ने बासुकी, देवकी समेत कई ऐसी झांकी दिखाई जिससे दर्शक ताली बजाने को मजबूर हुए। दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का हौसला बढ़ाया। भागवत कथा के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह, राजद के जिलाध्यख कौलेश्वर सिंह यादव, दिलीप यादव, राजद नेत्री सरोज देवी, गोदावरी देवी, कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा उपस्थित रहे। सभी ने स्वामी प्रपन्नाचार्य से आशीर्वाद लिया।