परिक्रमा के साथ यज्ञ संपन्न
संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : रामचरित मानस नवाह परायण पाठ यज्ञ में परिक्रमा का रिकार्ड टूट गया।
संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : रामचरित मानस नवाह परायण पाठ यज्ञ में परिक्रमा का रिकार्ड टूट गया। सत्संग नगर में शनिवार को फेरी अर्थात परिक्रमा का सारा पुराना रिकार्ड टूट गया। सुबह 4.50 बजे यह प्रारंभ हुआ तो दोपहर तक चला। इसमें करीब 15 हजार श्रद्धालुओं के भाग लेने का आकलन आयोजक कर रहे हैं। श्रद्धालु मुंगफली के दाने, मिश्रीदाना से फेरी करते देखे गए। श्रद्धालुओं ने 11, 21, 101 एवं 501 बार परिक्रमा किया। श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। यहा भगवान राम पंचायतन की प्रतिमा रखी गई है। इसमें राम, सीता, लक्ष्मण, भरत और हनुमान की प्रतिमा है। इनका विसर्जन सोमवार को होना है। इसके लिए भव्य जुलूस नगर शोभा यात्रा के रुप में पूर्वाहन 10 बजे सत्संग नगर से निकलेगा। आयोजन समिति इसमें भाग लेने के लिए तमाम लोगों से अपील कर रही है। इसके अतिरिक्त शुक्रवार की रात 08 बजे से शनिवार की सुबह 04 बजे तक आठ घटे की निशा पूजा मां दुर्गा की हनुमान मंदिर में की गई। शहर के पुराना शहर चौक देवी मंदिर. पचकठवा देवी मंदिर, हनुमान मंदिर, ठाकुरबाड़ी, समेत तमाम देवी और राम मंदिरों में श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा।