लक्ष्मी की उपासना से बढ़ता है यश : प्रपन्नाचार्य
संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) : उच्च विद्यालय ओबरा मैदान में श्रीमदभागवत कथा ज्ञान से यज्ञ में ज्ञ
संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) :
उच्च विद्यालय ओबरा मैदान में श्रीमदभागवत कथा ज्ञान से यज्ञ में ज्ञान की गंगा बह रही है। शुक्रवार रात्रि स्वामी रामप्रपन्नाचार्य जी ने कहा कि श्री का मतलब है लक्ष्मी, इसलिए लक्ष्मी की पूजा हर घरों में होती है। लक्ष्मी की उपासना से धन, विद्या, यश की प्राप्ति होती है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं। जीव का मतलब जीवन होता है। जीवन में जीव है तो सक्रियता है और जीव के नहीं रहने पर मनुष्य मृत हो जाता है। इसलिए मानव को चाहिए कि मानव हमेशा सक्रिय रहे। श्रीमद्भागवत कथा को सर्वश्रेष्ठ बताया। कहा कि साहित्य का मतलब होता है सरस, सलिल, मधुर और सत्य का दर्शन। जिस तरह आइना में आपको वास्तविक दर्शन होता है उसी तरह पुराण में सम्पूर्ण चीजें समाहित होती है। आध्यात्मिक परिचर्चा में कहा कि भारतीय संस्कृति में सभी गूढ़ तत्व का समालोचन किया गया है। धर्म ग्रंथों से जीवन जीने की कला मिलती है। हरवंश सिंह, बैजनाथ पांडेय, वृजकिशोर शर्मा, कृष्णाकांत शर्मा, संतोष, अजय वर्मा, अंबुज शर्मा, डा. रविंद्रनाथ टैगोर, बबलू पांडेय, रवींद्र शर्मा, सिद्धेश्वर सिंह, श्रीनिवास शर्मा उपस्थित थे।