छापेमारी में शराब बरामद, दो गिरफ्तार
जेएनएन, औरंगाबाद : रफीगंज एवं मदनपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान च
जेएनएन, औरंगाबाद : रफीगंज एवं मदनपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। रफीगंज थानाध्यक्ष श्यामकिशोर सिंह ने अभियान के तहत अहमदपुर गांव में छापामारी की। यहां से रमेश चौधरी को 40 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रमेश के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया। छापामारी में एसआई हरेंद्र कुमार शामिल रहे। उधर मदनपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम घोरहट मोड़ निवासी धर्मदेव राम को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 200 एमएल का 50 पाउच देशी शराब बरामद किया है। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत कांड संख्या 40/15 दर्ज की गई है। पुलिस ने धर्मदेव को शनिवार को जेल भेज दिया है। पुलिस के इस अभियान से शराब कारोबारियों में हड़कंप रहा। मदनपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।