Move to Jagran APP

बिहार की मदद को खुला खजाना : भाजपा

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुधीर शर्मा, विधायक रामाधार सिंह, पूर्व मंत

By Edited By: Published: Wed, 04 Mar 2015 08:07 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2015 03:27 AM (IST)
बिहार की मदद को खुला खजाना : भाजपा

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद :

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुधीर शर्मा, विधायक रामाधार सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल शरण सिंह ने बुधवार को प्रेस काफ्रेंस में कहा कहा कि बिहार के मदद के लिए केंद्र ने खजाना खोल रखा है। बजट में बिहार के विकास के लिए विशेष प्रावधान की गई है। लंबित परियोजनाओं को पूरा करने के लिए राशि उपलब्ध कराई गई है। देश का बिहार ऐसा पहला राज्य होगा जहां दो आल इंडिया मेडिकल कालेज (एम्स) होंगे। सुधीर ने कहा कि बांका में चार हजार मेगावाट का अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट लगाया जाएगा। आंध्र प्रदेश के समान बिहार को विशेष सहायता दी जाएगी। अगले पांच वर्षो में नए उद्योगों को लगाने पर करों में रियायत मिलेगी। सुधीर ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा, अटल पेंशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना का लाभ बिहार को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भागलपुर में टेक्सटाइल मेगा कलस्टर की स्थापना, गंगा नदी में इलाहाबाद से हल्दिया भाया बिहार 4200 करोड़ की लागत से योजना स्वीकृत की गई है। सारनाथ, बोधगया, वाराणसी बौद्ध सर्किट में विश्व स्तरीय सुविधा उपलब्ध होगी। डाटा प्रस्तुत करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार विकास राशि खर्च नहीं कर पा रही है। वित्तीय वर्ष 2013-14 में 17,706 करोड़ का आवंटन स्वीकृत हुआ। केंद्र में 12,583 करोड़ राशि उपलब्ध कराया। 5,123 करोड़ राशि खर्च नहीं हो पाई। 2012-13 में 10,295 करोड़ प्राप्त हुआ। राज्य सरकार 5,785 करोड़ खर्च नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि बरौनी में पेट्रो केमिकल्स से संबंधित उद्योग लगाए जाएंगे। बंद पड़े रिफाइनरी को चालू किया जाएगा। केंद्र सरकार ने केंद्रीय सहायता में राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ा दी है। पहले 32 मिलता था अब 42 प्रतिशत होगी। केंद्र ने संघीय ढांचा को मजबूत करने का प्रयास किया है। सरकार को पांच वर्षो में विकास के लिए 2 लाख 16 हजार करोड़ अधिक राशि प्राप्त होगी। सुधीर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्र के खिलाफ अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। विधायक रामाधार सिंह ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार व्याप्त है। नीतीश कुमार नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। बजट के दिन सराहना की और बाद में यू टर्न ले लिया। भाजपा नेता इंद्रदेव यादव, लक्ष्मी नारायण सिंह, दाउदनगर प्रखंड अध्यक्ष अश्रि्वनी तिवारी, ब्रजेंद्र सिंह, रामकरण सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राकेश कुमार देवता उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.