नक्सलियों के खिलाफ आपरेशन
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : औरंगाबाद एवं गया पुलिस ने बुधवार को भाकपा माओवादी नक्सलियों के खिलाफ
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद :
औरंगाबाद एवं गया पुलिस ने बुधवार को भाकपा माओवादी नक्सलियों के खिलाफ साझा सर्च आपरेशन चलाया। पुलिस ने देव, मदनपुर एवं ढिबरा थाना के दक्षिणी इलाके के जंगल एवं पहाड़ में छापामारी की। अभियान का नेतृत्व एसपी बाबूराम ने किया। इनके साथ सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेट टीएन सिंह, एएसपी अभियान राजेश भारती के अलावा सीआरपीएफ एवं कोबरा के अधिकारी शामिल थे। पुलिस ने देवा विगहा, गंजोई, जगन्नाथ बांध, सागरपुर, बरहेता, बारा, गोपालडेरा समेत अन्य जगहों पर नक्सलियों के खिलाफ छापामारी की। अभियान में पुलिस सतर्ककता बरतते हुए मोर्चा संभालकर अभियान चलाया। हालांकि पूरे दिन चले अभियान में किसी नक्सली के गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। कोई सामान भी बरामद नहीं हुआ है। एएसपी अभियान ने बताया कि गया की ओर से पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा था। बिहारीकुआं तक गया पुलिस नक्सलियों के खिलाफ सर्च आपरेशन चलाया।