मांगों को ले माले ने दिया धरना
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी के बैनर तले पार्टी
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद :
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी के बैनर तले पार्टी नेताओं ने मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया। उपप्रमुख मुनारिक राम, किसान महासभा के सचिव जर्नादन सिंह, दुखन राम, रमेश पासवान, फकीरानंद यादव, योगेंद्र राम ने संबोधित किया। कहा कि सरकार के इशारे पर गरीबों के अरमान को पुलिस कुचल रही है। मंजुराही, पोखराहां, परसावां, दूबे खैरा, जीवा बिगहा, खैरा में गरीब दलितों के साथ दबंगों ने मारपीट की। सभी आरोपियों की पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। स्थानीय जनप्रतिनिधि के दबाव में दलितों को न्याय नहीं दिया जा रहा है। सदर अस्पताल के चिकित्सकों पर भी आरोप लगाया। कहा कि सफेदपोश के प्रभाव में आकर चिकित्सक जख्म प्रतिवेदन लिखते हैं जिससे अपराधी बच निकलते हैं। नेताओं ने घटनास्थल पर जनसमूह से आह्वान किया कि मान सम्मान की रक्षा के लिए सामंती ताकतों से मुकाबला करना होगा। इसके लिए एकजुट होने की जरूरत है। रामजनम सिंह यादव, चंद्रमा पासवान, राजकुमार भगत, महावीर राम, मुन्नी देवी, प्रेमनी देवी, राजू पासवान, राजकुमार पासवान, प्रकाश कुमार उपस्थित रहे।