पुलिस एसोसियेशन के अध्यक्ष बने शलेंद्र
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : बिहार पुलिस मेंस एसोसियेशन के औरंगाबाद इकाई का परिणाम रविवार देर रात्
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद :
बिहार पुलिस मेंस एसोसियेशन के औरंगाबाद इकाई का परिणाम रविवार देर रात्रि घोषित किया गया। सीधे सेट के मतदान में निवर्तमान अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शशि कुमार शीश को पराजित कर पुन: अध्यक्ष बने। उपाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार, अनिल कुमार मंत्री, मो. जावेद कोषाध्यक्ष, अरविंद कुमार संयुक्त मंत्री, उपेंद्र यादव केंद्रीय सदस्य एवं राजीव कुमार अंकेक्षक के लिए विजयी घोषित किए गए। चुनाव को लेकर पुलिस लाईन में कई दिनों तक गहमागहमी रही। मतगणना के दिन रविवार को पूरे दिन पुलिस लाइन में गहमागहमी रही। डीएसपी मुख्यालय अशोक कुमार सिंह स्वयं स्थिति का जायजा लेते रहे। अध्यक्ष शैलेंद्र ने कहा कि चुनाव में पुलिसकर्मियों ने विश्वास जताया है। जो मेरे पक्ष में वोट किए वो बधाई के पात्र हैं। सभी पुलिसकर्मी के हित में बिना पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर कार्य करेंगे।