कोचिंग जा रही छात्रा का अपहरण
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : नगर थाना के मनोज कुमार राय की 17 वर्षीया पुत्री अनामिका उर्फ पूजा का
By Edited By: Published: Sat, 28 Feb 2015 07:14 PM (IST)Updated: Sat, 28 Feb 2015 07:14 PM (IST)
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद :
नगर थाना के मनोज कुमार राय की 17 वर्षीया पुत्री अनामिका उर्फ पूजा का अपहरण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मनोज पुलिस अस्पताल के कर्मी हैं। मामले की प्राथमिकी शुक्रवार को थाना में दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कैमूर जिले के चेनारी थाना के झलखोरा करमचट निवासी अवधेश राय, इनके पुत्र टिंकू कुमार उर्फ सोनू, नितेश कुमार राय की पत्नी प्रियंका देवी, बक्सर जिले के चौसा थाना के कम्हरिया निवासी सूबेदार राय, अरुण कुमार राय नामजद अभियुक्त बने हैं। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पूजा अपने डेरा से कोचिंग के लिए निकली जो घर नहीं लौटी है। चर्चा के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का है। पुलिस कांड दर्ज कर तहकीकात कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें