कैडर बेस पार्टी बनने की कोशिश में जदयू
संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : भाजपा की तरह जदयू भी अब कैडर बेस पार्टी बनने की कोशिश में है। रवि
संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : भाजपा की तरह जदयू भी अब कैडर बेस पार्टी बनने की कोशिश में है। रविवार को पार्टी कार्यालय में अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने समीक्षात्मक बैठक की। पटना में 15 फरवरी को होने वाले कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्मेलन में बूथ लेबल 5 कार्यकर्ता को भाग लेना है। इसकी तैयारी की समीक्षा की गई। उनके साथ किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय चंद्रवंशी, विजय पासवान समेत कई नेता उपस्थित रहे। कहा कि कैडर बेस पार्टी बनाने की कोशिश की जा रही है। देश आज खराब परिस्थिति का सामना कर रहा है। बीजेपी का झूठा तंत्र जनता को गुमराह करता है। जो वादे किए गए उसे पूरा नहीं किया जा रहा है। इसकी जानकारी जनता को देने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाना है। कहा कि अब नमो सरकार कह रही है कि कितना काला धन है यह न उन्हें पता है न पूर्व की सरकार को पता था। कहा कि बूथ लेबल कमिटी के पाच सक्रिय सदस्य इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। उनका आईडी बनेगा। तभी प्रवेश मिलेगा। नीतीश कुमार की जिला स्तरीय संपर्क यात्रा में जो लोग शामिल हुए थे उनका शामिल होना तय है। जिला के लगभग 1650 बूथ है। ओबरा विस क्षेत्र में ओबरा विस क्षेत्र में 256 बूथ हैं। करीब 2200 कार्यकर्ता पटना जायेंगे। कहा कि भाजपा की झूठ का पर्दाफाश कार्यकर्ता करेंगे। केंद्र की सरकार किसान और गरीब विरोधी है। बिना किसानों की सहमति के ही जमीन अधिग्रहण कर लेने का काला कानून संसद की उपेक्षा कर अध्यादेश के जरिए बनाया गया। यह तरीका लोकतंत्र के लिए घातक है। कहा कि ओबामा जाते जाते कह गए कि धर्म की राजनीति देश बाट देगी।